{"_id":"62ecb09e97930f6601579e04","slug":"a-youth-murdered-in-tonk-for-allegedly-sharing-video-of-accused-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk Murder: पिटाई का वीडियो शेयर करने पर शाहरुख की हत्या, फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने की फायरिंग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk Murder: पिटाई का वीडियो शेयर करने पर शाहरुख की हत्या, फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने की फायरिंग, मौत
Fri, 05 Aug 2022 11:24 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:24 AM IST
सार
राजस्थान के टोंक में पुरानी रंजिश के चलते फिल्मी स्टाइल में दो मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस शाहरुख के रिश्तेदारों से घटना की जानकारी लेते हुए। इनसेट में शाहरुख।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के टोंक में कृषि उपज मंडी के बाहर चाय पी रहे एक युवक की फिल्मी स्टाइल में बाइक पर आए बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर शादाब और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। शादाब की पिटाई का वीडियो कुछ दिन पहले शाहरुख ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसका बदलाव शादाब ने शाहरुख की हत्या कर लिया।
विज्ञापन
गुरुवार को कृषि उपज मंडी के बाहर शाहरुख चाय पी रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे युवक के सिर में गोली लगी। युवक के साथियों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी फायरिंग की और घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुराना टोंक थाना क्षेत्र के कृषि मंडी रोड के पास गुरुवार शाम करीब 4.45 बजे जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास विजय नगर निवासी शाहरुख (24) कुछ अन्य दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था। बाइक से पुरानी टोंक निवासी शादाब अपने दो दोस्तों के साथ आया और शाहरुख के फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर शाहरुख के दोस्त और अन्य लोग इधर-उधर भागे। बाद में लोगों ने उसे गंभीर हालात में सआदत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान 15 मिनट में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो भाई और चार बहने हैं। वह ड्राइवरी का काम करता था।
विज्ञापन
दो घंटे में ही हमलावर गिरफ्त में
वारदात के बाद मौके पर और अस्पताल में भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जोर-जोर से रोने लगे। अस्पताल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। सूचना मिलते ही ASP सुभाष चंद्र मिश्रा अपने साथ पुलिस बल लेकर सआदत अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने नाकाबंदी कर दो घंटे में ही आरोपी और उसके दो दोस्तों को पकड़ लिया। उनके पास से पिस्टल बरामद हुई है।
शादाब और शाहरुख में पुरानी रंजिश थी
ASP सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि हत्या का आरोपी शादाब एक कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका पिता नसीब खान भी पुरानी टोंक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मृतक के चचेरे भाई अजुरुद्धीन ने बताया कि शाहरुख ने कुछ दिन पहले आरोपी शादाब की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। इससे शादाब नाराज हो गया था। इसी बात को लेकर ही शादाब ने शाहरुख का मर्डर कर दिया है। आरोपियों ने धमकी दी थी, जिसकी शिकायत पुलिस थाना पुरानी टोंक को की गई थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया।