फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A youth arrested for illegal cultivation of opium

Rajasthan: अफीम की अवैध खेती करने पर एक गिरफ्तार, गेहूं की फसल की आड़ में लगा रखे थे पौधे

Wed, 15 Feb 2023 11:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 15 Feb 2023 11:15 AM IST
सार

पुलिस ने बेगू क्षेत्र के रायती से गुलाना जाने वाले मार्ग पर ब्राह्मणी नदी के पास गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की अवैध खेती करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खेत से  440 अफीम के पौधे भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
A youth arrested for illegal cultivation of opium
गेहूं के खेत में अवैध अफीम के पौधे - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बेगू क्षेत्र के एक खेत में गेहूं की खेती की आड़ में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने अवैध अफीम की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेगू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत से 440 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए हैं। मामला बेगू क्षेत्र के रायती से गुलाना जाने वाले मार्ग पर ब्राह्मणी नदी के पास का है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि थाना अधिकारी बेगू भगवान लाल पुलिस निरीक्षक अपनी टीम के साथ रात को रायती से गुलाना की तरफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात में  ब्राह्मणी नदी से पहले गेहूं के खेत में एक व्यक्ति पानी की पिलाई कर रहा था। जब पुलिस उसके पास पहुंची तो वहां से भागने लगा। इस पर टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद उसकी और खेत की जांच की गई तो पता चला कि खेत में गेहूं की फसल व बरसी की फसल के बीच बनी डोली पर अवैध अफीम बोई गई हुई थी।
विज्ञापन


जब्त किए पौधे
अफीम के पौधे हरे हो चुके थे। उन पर सफेद फूल आने लग गए थे। कुछ पर डोडे भी आ चुके थे। गेहूं की फसल के बीच भी अफीम के पौधे मिले। अफीम की खेती अवैध होने से 440 पौधों को जड़ सहित उखाड़ कर जब्त कर आरोपी गुलाना थाना बेगू निवासी 65 वर्षीय भवानीशंकर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed