{"_id":"6515a58fbb3ff763920212c6","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-in-juni-kharadi-of-abu-road-city-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: जूनी खराड़ी में युवक को पीटकर किया अधमरा; आपसी विवाद में छह दबंगों ने घेरकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: जूनी खराड़ी में युवक को पीटकर किया अधमरा; आपसी विवाद में छह दबंगों ने घेरकर किया हमला
Thu, 28 Sep 2023 09:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 28 Sep 2023 09:42 PM IST
सार
आबूरोड में पूर्व के आपसी विवाद में छह लोगों में बर्बरता से मारपीट कर युवक को अधमरा कर दिया। घायल युवक पर आरोपियों ने लाठियों और धारदार हथियारों हमला किया।
विज्ञापन
घायल की जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड शहर के जूनी खराड़ी क्षेत्र में बुधवार देर रात पुराने आपसी विवाद के चलते एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घायल को तत्काल आकराभट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना बीती रात करीब 12 बजे आबूरोड शहर के जूनी खराड़ी क्षेत्र की है। नगर पालिका कार्यालय के समीप निवासरत कुणाल शर्मा पुत्र पापिया यहां से गुजर रहा था। उस वक्त एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथ लाठियों और धारदार हथियारों के साथ मारपीट की। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
घटना के दौरान मोहल्ले की महिलाएं एवं लोग चिल्लाकर हमलावरों से उसे छोड़ने की गुहार भी की लेकिन, किसी का दिल नहीं पसीजा। उसे तत्काल आकराभट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल के बाहर भी लोगों ने इस घटना पर रोष जताया। इस घटना का कारण पूर्व का आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बलभद्र सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद
शहर में इस प्रकार की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिनों पूर्व गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान वनवासी कल्याण परिषद आश्रम छात्रावास के समीप भी इसी प्रकार की मारपीट की घटना हुई थी। उसमे भी मारपीट के साथ पत्थरबाजी की घटना भी हुई थी। लेकिन, पुलिस द्वारा इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस घटना के बाद लोगों ने आबूरोड शहर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
घायल के बयान के बाद की जाएगी कारवाई
घटना के तत्काल बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां फर्स्ट एड के बाद उसे रैफर कर दिया गया। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में उसके पर्चा बयान के बाद अग्रिम कारवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया आपसी विवाद इसका कारण हो सकता है।