{"_id":"653216b1ff892c46090de103","slug":"a-tempo-filled-with-devotees-returning-from-kailadevi-overturned-on-the-highway-in-dholpur-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: कैलादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, पांच महिलाओं सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: कैलादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, पांच महिलाओं सहित छह घायल
Fri, 20 Oct 2023 11:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:27 AM IST
सार
कैलादेवी से लौटते समय आंगई बाईपास पर चालक को नींद की झपकी आने के कारण अचानक टैंपो पलट गया। हादसे के वक्त टैंपो में करीब 15-20 महिला, पुरुष और बच्चे बैठे हुए थे।
विज्ञापन
घायलों की मदद करते स्थानीय लोग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी स्थित आंगई बाईपास पर मंगलवार को सुबह कैलादेवी से मातारानी के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच महिला सहित एक युवक घायल हो गया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुमेर सिंह गुर्जर ने बताया कि मंगलवार सुबह पौने 10 बजे करीब हाईवे पर यात्रियों से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नीलम पत्नी हरीशचंद्र, नीलम पत्नी रामकुमार, ममता पत्नी महावीर, सरता पत्नी सोनू, रूवी पत्नी रामनिवास एवं प्रदीप पुत्र महावीर घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायलों को बाडी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
थानाप्रभारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के सिहोरी गांव के 15-20 लोग अपने परिवार के साथ टैंपो लेकर कैलादेवी मातारानी के दर्शन करने गए थे। मंगलवार सुबह लौटते वक्त आंगई बाईपास पर चालक को नींद की झपकी आने के कारण अचानक टैंपो पलट गया। हादसे के वक्त टैंपो में करीब 15-20 महिला, पुरुष और बच्चे बैठे हुए थे। थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं की हालत गंभीर वही सभी बच्चे सकुशल हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर गढ्ढों से रोजाना हादसे, अधिकारी मौन
जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी अति व्यस्ततम मार्ग है जो इन दिनों पूरी तरह गढ्ढों में तब्दील हो चुका है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा वाहनों से नियमित टोल बसूला जा रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण हाईवे पर नियमित हादसे हो रहे हैं, लेकिन एनएचएआई के अधिकारी आंख बंद कर मूकदर्शक बने हुए है, जिसका खामियाजा आमजनता को उठाना पड़ रहा है।