#KabTakNirbhaya राजस्थान में नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना ने जहां पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और विरोध साफ दिख रहा है, लेकिन ऐसे माहौल में भी महिलाओं के साथ दुष्कर्म और बर्बरता की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजस्थान का है जिसे सुनकर आपका खून खौल उठेगा।
इंसानियत को शर्मसार करती ये घटना राजस्थान के बारां के अटरू इलाके में घटी है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। डिप्टी एसपी जोगिंदर सिंह ने बताया कि, इस मामले में आईपीसी की धारा 376DA, पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 और एससी/ एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।
Rajasthan: A minor girl was allegedly raped by five persons in Atru area of Baran. Joginder Singh, Deputy SP says, "Case registered under section 376DA of IPC, section 5/6 of the POCSO Act & section 3 of SC/ST (Prevention Of Atrocities ) Act." pic.twitter.com/ZADkJ9fBBo
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 5, 2019