फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A minor Girl was allegedly kidnapped and gang-raped in Rajasthan Dungarpur by the boys of her own school

राजस्थान में दरिंदगी: 9वीं की छात्रा से स्कूल के ही दो छात्रों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में घर के सामने छोड़ा

Thu, 27 Jan 2022 09:08 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, डुंगरपुर
एएनआई, डुंगरपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 27 Jan 2022 09:08 AM IST
सार

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। डिप्टी एसपी राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमने पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
A minor Girl was allegedly kidnapped and gang-raped in Rajasthan Dungarpur by the boys of her own school
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर में एक नाबालिग छात्रा का उसके ही स्कूल के दो लड़कों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने के बाद बेहोशी की स्थिति में छात्रा को उसके घर के सामने छोड़कर भाग गए। पीड़िता का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। डिप्टी एसपी राकेश कुमार शर्मा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना मंगलवार को बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज की गई थी। घटना सोमवार को हुई जब 9वीं कक्षा की नाबालिग को उसके ही स्कूल के दो लड़कों ने अपहरण कर लिया था। वे उसे जंगल में ले गए और फिर दोनों लड़कों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता का बयान होगा दर्ज
डिप्टी एसपी ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। हमने  उसके परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज किया है। उसका मेडिकल परीक्षण किया गया है। जैसे ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, घटना की जगह होगी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


आरोपियों की लोकेशन का पता चल गया: डिप्टी एसपी
डिप्टी एसपी ने आगे बताया कि आरोपियों की लोकेशन का पता चल गया है, हालांकि आगे की जांच के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी लड़कों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के नाम और स्थानों की पहचान की गई है, लेकिन उन्हें आगे की जांच के बाद ही गिरफ्तार किया जाएगा। उनका स्थान पता है लेकिन उन्हें अब तक हिरासत में नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed