{"_id":"61c5ee704ce02b55c42c22b7","slug":"a-mig21-aircraft-of-air-force-crashed-near-jaisalmer-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MIG-21 Crash: जैसलमेर के पास हादसे का शिकार हुआ वायु सेना का लड़ाकू विमान, विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MIG-21 Crash: जैसलमेर के पास हादसे का शिकार हुआ वायु सेना का लड़ाकू विमान, विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन
Fri, 24 Dec 2021 10:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:10 PM IST
सार
भारतीय वायु सेना ने बताया कि उड़ान दुर्घटना में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया है। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
मिग-21
- फोटो : IAF
विस्तार
भारतीय वायु सेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान शुक्रवार की शाम को राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में लड़ाकू विमान के पायलट की मौत हो गई है। वायु सेना के मुताबिक, हादसे में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया है। सेना बहादुर जवान के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। विमान शाम करीब 8.30 बजे पश्चिमी सेक्टर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। मामले में जांच का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
जैसलमेर के एसपी अजय सिंह ने बताया कि सैम थाना क्षेत्र के डेजर्ट नेशनल पार्क इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इससे पहले आठ नवंबर को वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले 15 सैन्य विमान हादसे हुए
इससे पहले रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने हाल ही में लोकसभा में बताया था कि मार्च 2017 के बाद से अब तक देश में 15 सैन्य हेलीकॉप्टर हादसे हुए हैं, जिनमें 31 लोगों की जान गई है। यह हादसे भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों को मिलाकर हुए हैं। इनमें 8 दिसंबर को कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त एमआई-17वी5 समेत इस श्रेणी के तीन, चार एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर, चार चीता, दो एएलएच, एक एमआई 17 और एक चेतक हेलिकॉप्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
कुल 31 मौतें हुई
पहला चीता हेलीकॉप्टर 15 मार्च 2017 को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, इसमें एक भी मौत नहीं हुई थी। थल और वायु सेना के सात-सात और नौसेना का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट सदन में एक प्रश्न का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। कुल हादसों में 31 की मौत हुई और 20 लोग हादसे का शिकार हुए। इनमें 8 दिसंबर को कुन्नूर हादसे का शिकार हुए 14 जवान भी शामिल हैं। इस हादसे में देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 12 जवानों की मौत हुई थी।