{"_id":"6298b5407863ca5f5401e3dd","slug":"a-major-fire-broke-out-in-an-oil-factory-located-in-ajmer-ramganj-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 45 टन ऑयल जला, 40 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 45 टन ऑयल जला, 40 लाख का नुकसान
Thu, 02 Jun 2022 06:34 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 02 Jun 2022 06:34 PM IST
सार
अजमेर के ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से सारा सामान जल गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
अजमेर के फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : Social Media
विस्तार
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में रखा लगभग 45 टन ऑयल और अन्य माल जलकर राख हो गया। आग से 30 से 40 लाख रूपए के नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
रामगंज थाने के एएसआई रेवतराम ने बताया कि गुरुवार सुबह पांच बजे ऑयल फैक्ट्री में आग की सूचना मिली। जिसपर थाने के साथ फायर ब्रिगेड की टीम सालासर ऑयल मील पहुंची। मौके पर पहुंचकर देखा कि आग भीषण लगी है। ऐसे में अन्य जगहों से भी दमकल को बुलाई गई। तीन घंटे तक आग धधकती रही। दमकलों ने कुल 22 चक्कर लगाए, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका ।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।