फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A laborer died a painful death after being hit by a loader at a crusher plant

Kekri News: क्रेशर प्लांट पर लोडर की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

Thu, 16 Jan 2025 09:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 16 Jan 2025 09:45 PM IST
सार

Kekri: केकड़ी सदर थाना इलाके के श्यामपुरा गांव में सांवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के क्रेशर प्लांट पर बुधवार को लोडर की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पहले क्रेशर प्लांट मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
A laborer died a painful death after being hit by a loader at a crusher plant
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार श्यामपुरा गांव में सांवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के क्रेशर प्लांट पर काम करने के दौरान मजदूर सोनू गुर्जर (26) पुत्र रेवता राम गुर्जर निवासी चांदमा थाना फूलियाकलां जिला भीलवाड़ा बुधवार को लोडर की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन


क्रेशर प्लांट में काम करने वाले लोग मजदूर को घायल अवस्था में राजकीय जिला अस्पताल केकड़ी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह क्रेशर प्लांट मालिक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। राजकीय जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग भी एकत्रित हो गए। गुर्जर नेता विजय बैंसला के केकड़ी जिला अस्पताल आने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वे नहीं आये, मगर एहतियातन के तौर पर केकड़ी सिटी व सदर पुलिस थाने का जाप्ता जिला अस्पताल में तैनात किया गया। इस बीच मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा ने गुर्जर समाज के लोगों व मृतक के परिजनों से बातचीत कर समझाइश की, तब जाकर मामला शांत हो सका।

पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा ने बताया कि परिजनों व समाज के लोगों की मांग पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। सदर थाना पुलिस ने दोपहर को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।


सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि मृतक सोनू गुर्जर सांवरिया क्रेशर प्लांट पर मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार में एक छोटा भाई व मां है। मृतक अविवाहित था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed