{"_id":"5d40c4088ebc3e6cc17cb5ef","slug":"a-girl-raped-by-a-sub-inspector-in-rajasthan-in-the-name-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में वर्दी दागदार: एक दारोगा पर शादी के बहाने युवती से तीन साल से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में वर्दी दागदार: एक दारोगा पर शादी के बहाने युवती से तीन साल से दुष्कर्म का आरोप
Wed, 31 Jul 2019 03:56 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 31 Jul 2019 03:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के बूंदी जिला में तैनात एक पुलिस दारोगा पर 24 साल की एक युवती ने शादी के बहाने पिछले तीन साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया। गंडोली थाना प्रभारी पुलिस अधीक्षक (बूंदी) ममता गुप्ता ने बताया कि पाली जिले की रहने वाली युवती ने सोमवार रात दारोगा रामलाल मीणा के खिलाफ बूंदी में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपी विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। शिकायत के बाद आरोपी को उसके पद से हटा कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया और आगे जांच की जा रही है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मीणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420 और 315 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन