फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A gang of miscreants looted a house in Bharatpur

Bharatpur: बदमाशों के गैंग ने घर में घुसकर की लूटपाट, परिवार को बंधक बनाकर पिता और बेटे को पीटकर किया घायल

Thu, 22 Jun 2023 01:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 22 Jun 2023 01:20 PM IST
सार

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में बदमाशों ने बीती रात एक घर में लोगों को बंधकर बनाकर लूटपाट की। पिता और बेटे को पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
A gang of miscreants looted a house in Bharatpur
खेत में मिले सामान की जांच करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में देर रात करीब दस बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर एक-एक व्यक्ति और उसके बेटे से मारपीट की और बाकी के सभी लोगों को कमरों में बंद कर दिया। बदमाश घर से एक लाख रुपये, सोने-चांदी के गहने और तीन बक्से ले गए। घटना में रात को ही पुलिस को सूचना दे दी गई, लेकिन पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई।

विज्ञापन


घटना भरतपुर में रुदावल कस्बे के गौरवपथ इलाके की है। यहां सतीश गुप्ता नाम के व्यक्ति का घर है। सतीश गुप्ता का परिवार घर में सो रहा था। तभी देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर दस बदमाश सतीश गुप्ता के घर पहुंचे और लोहे के तार की सहायता से सतीश के घर के अंदर से लगी कुंडी को खोला। पांच बदमाश घर में अंदर घुसे। घर के पहले कमरे में सतीश गुप्ता सो रहे थे। बदमाशों ने सतीश गुप्ता से उनके कमरे में घुसकर मारपीट की और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। दूसरे कमरे में सतीश की पत्नी और उसके दोनों बच्चे सो रहे थे। बदमाशों ने उन्हें भी कमरे में बंद कर दिया। तीसरे कमरे में सतीश का बड़ा बेटा मनीष और उसकी पत्नी सो रहे थे। बदमाशों ने मनीष के कमरे में घुसकर उससे मारपीट की और घर के बरामदे में ले आए, जहां बदमाशों ने मनीष के सिर में सरिया मार दिया।
विज्ञापन


एक लाख रुपये और एक सोने का टीका निकाला, महिला के जेवर छीने
बदमाशों ने मनीष की पत्नी सोनम को हथियार दिखाकर उससे गोदरेज की अलमारी की चाबी मांगी और धमकाया, तो सोनम ने बदमाशों को चाबी दे दी, जिसके बाद बदमाशों ने अलमारी से एक लाख रुपये और एक सोने का टीका निकाल लिया। बदमाशों ने सोनम के सोने के गहने और चांदी की पायल भी उतरवा ली। उसके बाद लुटेरे घर के स्टोर से तीन बक्से निकालकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद मनीष ने अपने पड़ोसी अनिल शर्मा को घटना के बारे में बताया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास खेत में बक्सों का सामान बिखरा हुआ मिला
पुलिस रात को ही सतीश के घर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। इस दौरान पुलिस को घर के पास खेत में बक्सों का सामान बिखरा हुआ मिला, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लग पाया। सुबह डॉग स्क्वायड की टीम, FSL की टीम और MIU की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed