फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A fine of Rs 500 charged from those throwing garbage in open in Abu Road city

Sirohi News: आबूरोड शहर में अब रात को हो रही सफाई, खुले में कचरा फेंका तो चुकाना होगा जुर्माना

Thu, 25 Jan 2024 08:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 25 Jan 2024 08:14 PM IST
सार

नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी महेंद राजपुरोहित ने बताया कि शहर में रात 9 बजे से 12:30 बजे तक सफाई की जा रही है। वहीं, अब सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
A fine of Rs 500 charged from those throwing garbage in open in Abu Road city
रात में सफाई कर रहे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरपालिका प्रशासन ने आबूरोड शहर में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू की है। साथ ही लोगों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने, गीले और सूखा कचरे को अलग-अलग रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन


नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी महेंद राजपुरोहित ने बताया कि शहर में रात 9 बजे से 12:30 बजे तक सफाई की जा रही है। सफाई के बाद 2 ऑटो टीपर के जरिए कचरा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर की स्वच्छता को लेकर लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। रात में सफाई, एलआईसीएचएफएल ग्रीन टूमारो प्रोजेक्ट के तहत कचरे का प्रोसेसिंग एंड ट्रीटमेंट, कचरे को सोर्स से ही अलग करवाने के साथ ही गीले कचरे से खाद बनाई जा रही है। शहर के बाजार क्षेत्र में निवासरत लोगों और व्यापारियों को कचरा नपा गाड़ियों में डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कचरा संग्रहण रोजाना शाम 4 से रात 8 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद रात में सफाई की जाएगी। साथ ही सभी को खुले में  कचरा नहीं डालने को प्रेरित किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर कोई यहां-वहां कचरा फेंकता है तो उससे 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed