{"_id":"644539229e6ff074c6044c3b","slug":"a-fierce-fire-broke-out-in-a-grocery-shop-in-jhunjhunu-and-a-house-in-banswara-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: झुंझुनूं में किराना दुकान और बांसवाड़ा में एक मकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: झुंझुनूं में किराना दुकान और बांसवाड़ा में एक मकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक
Sun, 23 Apr 2023 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 23 Apr 2023 07:26 PM IST
सार
झुंझुनूं जिले के बुहाना के पचेरी मोड़ पर एक किराने की दुकान में अचनाक भयानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का किराने का पूरा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, बांसवाड़ा जिले के रतलाम रोड पर बोर तालाब गांव में एक प्रजापत समाज के व्यक्ति के घर में आग लग गई।
विज्ञापन
जली हुई किराने की दुकान के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बुहाना के पचेरी मोड़ पर एक किराने की दुकान में अचनाक भयानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का किराने का पूरा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी के टैंकर बुलाए। आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन तब तक आग से पूरी दुकान जल गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक राहगीर ने सुबह पांच बजे देखा कि एक दुकान से धुआं निकल रहा है। उसने दुकान के बाहर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर दुकान के मालिक महेश कुमार नालपुरिया को जानकारी दी। सूचना मिलते ही महेश मौके पर पहुंचा और दुकान का शटर खोला। दुकान का शटर खुलते ही हवा के कारण आग पूरी दुकान में फैल गई।
विज्ञापन
लोगों ने पानी से आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सके। आग से दुकान की छत की पट्टियां भी टूट गईं। महेश ने बताया कि उनकी दुकान में 10 से 15 लाख रुपये का किराना का सामान था, जो पूरी तरह से जल कर राख हो गया है।
विज्ञापन
बोर तालाब गांव में एक मकान में अचानक लगी आग
बांसवाड़ा जिले के रतलाम रोड पर बोर तालाब गांव में एक प्रजापत समाज के व्यक्ति के घर में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। तत्काल मौके से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि प्रजापत समाज के एक व्यक्ति का मकान है। जो कि मटके बनाने का काम करते हैं। रविवार को अपने घर के बाहर मटके पकाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से धूल भरी आंधी चलने लगी। इस वजह से चिंगारी जाकर घर में जा गिरी और तेज हवा के चलते फैल गई।