{"_id":"5f44bfce8ebc3e3cdd24dc45","slug":"a-boy-killed-his-grandmother-for-rs-20000-in-kota-in-rajasthan-lady-was-80-years-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: 20,000 रुपये के लिए पोते ने डंडों-लाठी से पीटकर कर दी दादी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: 20,000 रुपये के लिए पोते ने डंडों-लाठी से पीटकर कर दी दादी की हत्या
Tue, 25 Aug 2020 01:07 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के कोटा से रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। एक पोते ने अपनी दादी को डंडे-लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। बूंदी सदर पुलिस थान के सर्कल इंस्पेक्टर शौकत अली ने बताया कि अमरथूना निवासी झुमरीबाई को उनको पोते ने रविवार देर रात तक डंडो से पीटा।
विज्ञापन
इतनी पिटाई के बाद झुमरीबाई बुरी तरह से घायल हो गई थी, जिसके बाद सोमवार की सुबह को उनके परिजन उन्हें जिला सरकारी अस्पताल ले गए। अस्पताल में झुमरीबाई का इलाज चला लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद झुमरीबाई का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जब इस मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि दीपक (झुमरीबाई का पोता) ने अपने बड़े चाचा के माध्यम से दादी से 20,000 रुपये उधार लिए थे। इसके बाद दादी ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो दीपक ने उनके साथ ये हश्र किया और पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दीपक अभी तक फरार है और उस पर हत्या की धारा दर्ज कर दी गई है।