फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A bike rider died a painful death after being hit by a car

Kekri News: कार सवार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल होने पर अस्पताल पहुंचाया…डाक्टरों ने किया मृत घोषित

Fri, 15 Nov 2024 07:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 15 Nov 2024 07:48 PM IST
सार

Kekri: केकड़ी-बघेरा रोड पर शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर घर जा रहे देवलिया खुर्द गांव के एक युवक प्रहलाद गुर्जर की अपने गांव के समीप ही एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
A bike rider died a painful death after being hit by a car
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी से बघेरा की तरफ के रास्ते पर ग्राम देवलिया खुर्द के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार हुए इस हादसे ने इस युवक के परिवार पर वज्रपात कर दिया। हादसे का पता चलते ही परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची सिटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार देवलिया खुर्द निवासी प्रहलाद उर्फ बंटी गुर्जर (23) पुत्र गोपाल गुर्जर शुक्रवार को दोपहर बाद बाइक पर केकड़ी से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान देवलिया खुर्द के समीप टोडारायसिंह की तरफ से आ रहे कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर इस बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक ने गंभीर रूप से घायल प्रहलाद को अपनी कार में डालकर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार चालक अपनी कार राजकीय चिकित्सालय में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामफूल मीणा मय पुलिस जाब्ता राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है तथा कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed