फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A 20 year old man suicide on facebook live streaming in Alwar Rajasthan

प्यार में धोखा खाए प्रेमी ने फेसबुक लाइव कर की आत्महत्या, प्रेमिका के लिए कही ये बात

Tue, 18 Jun 2019 09:00 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 18 Jun 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
A 20 year old man suicide on facebook live streaming in Alwar Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड कस्बे में एक प्रेमी ने मोहब्बत में धोखा मिलने के बाद फेसबुक पर लाइव रहकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात निर्मल कुमावत ने फेसबुक पर लाइव करते हुए पहले तो एक दवा खाई। उसके बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


फंदे पर लटकने से पहले युवक 1 घंटा 44 मिनट तक लाइव रहकर दोस्तों से बात करता रहा। कई दोस्तों ने लाइक किया व कमेंट में दुख वाली इमोजी सेंड की लेकिन कोई समय पर उस तक नहीं पहुंच सका। वीडियो में युवक कह रहा था कि प्यार एक धोखा है। 
विज्ञापन


जिसे मैं प्यार करता हूं वह कहती है कि मैं मर नहीं सकता। अपने फेसबुक वाले दोस्तों को प्यार न करने की हिदायत देते हुए युवक ने पहले कई गोलियां खाईं ऊपर से पानी पीकर फंदे पर झूल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को कमरे से एक महिला का एटीएम कार्ड व फोटो मिला है। पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर उसका पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव  को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed