फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   90 government schools in Barmer district will be upgraded to senior secondary CM Ashok Gehlot approves

Barmer: 90 सरकारी स्कूल सीनियर सेकेंडरी में होंगे अपग्रेड, 1170 पोस्ट होंगी क्रिएट, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Thu, 03 Aug 2023 09:17 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Aug 2023 09:17 AM IST
सार

सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड स्कूलों के संचालन के लिए वरिष्ठ अध्यापक के 540, अध्यापक लेवल-1 और 2 के 180-180 पद, प्रधानाचार्य, कनिष्ठ सहायक और सहायक कर्मचारी के 90-90 पद शामिल हैं। नए पदों के सृजन से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।

विज्ञापन
90 government schools in Barmer district will be upgraded to senior secondary CM Ashok Gehlot approves
सीएम गहलोत ने प्रस्ताव की दी स्वीकृति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीमावर्ती बाड़मेर जिले के 90 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही, विद्यालयों के संचालन के लिए 1170 पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। 

विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड स्कूलों के संचालन के लिए वरिष्ठ अध्यापक के 540, अध्यापक लेवल-1 और 2 के 180-180 पद, प्रधानाचार्य, कनिष्ठ सहायक और सहायक कर्मचारी के 90-90 पद शामिल हैं। नए पदों के सृजन से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। साथ ही, कक्षा 5वीं के बाद भी विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही आगे पढ़ने के अवसर मिलेंगे। गहलोत की स्वीकृति से प्रदेश में हायर और क्वालिटी एजुकेशन के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।  सीएम गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


प्रदेश के 3 अल्पसंख्यक बालक  छात्रावास गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 3 अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों को अल्पसंख्यक बालिका छात्रावासों में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही, छात्रावास संचालन के लिए महिला छात्रावास अधीक्षक के 3 पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश के बीकानेर, बूंदी एवं चूरू जिले में स्थित 50 बैड क्षमता वाले 3 अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों को अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में परिवर्तित करते हुए छात्रावास संचालन के लिए महिला छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-तृतीय का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। इस मंजूरी से अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाओं को बेहतर तालीम मुहैया होगी।


खेल प्रशिक्षक के 100 नए पद होंगे क्रिएट 
मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के बच्चों और युवाओं को उच्चस्तरीय खेल प्रशिक्षण देने करने के लिए ब्लॉक स्तर पर खेल प्रशिक्षक ग्रेड-तृतीय के 100 नए पदों क्रिएट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्तावित पद मेजर ध्यानचंद योजना के तहत सभी ब्लॉक स्तर पर बनाए जा रहे स्टेडियम के लिए सृजित किए जाएंगे।  इस निर्णय से प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा और प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed