{"_id":"65412d0e2f846a563208ef95","slug":"9-lakh-8-thousand-rupees-found-in-car-search-in-beawar-rajasthan-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नाकाबंदी में कार की तलाशी में मिले 9 लाख 8 हजार रुपए, पुलिस दो को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नाकाबंदी में कार की तलाशी में मिले 9 लाख 8 हजार रुपए, पुलिस दो को हिरासत में लिया
Tue, 31 Oct 2023 10:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:06 PM IST
सार
ब्यावर पुलिस ने दो कार से 9 लाख 8 हजार रुपए जब्त किए हैं। साथ ही दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है। रकम को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कार से जब्त किए रुपये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही नाकाबंदी के दौरान ब्यावर पुलिस ने 9 लाख 8 हजार रुपए जब्त किए हैं। साथ ही दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी है।
विज्ञापन
ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही है। साकेत नगर थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक कार को रुकवाया और तलाशी ली तो उसमें से 6 लाख 55 हजार नगदी बरामद हुई। कार चालक से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद टीम ने कार सवार गुजरात निवासी अर्पित कुमार को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इधर, एसपी मनीष चौधरी ने बताया कि विजयनगर थाना पुलिस ने केकड़ी रोड पर नाकाबंदी की थी। यहां भी एक गाड़ी को रुकवाया तलाशी ली गई तो उसमें 2 लाख 53 हजार 80 रुपए बरामद किए गए। अजमेर निवासी कार चालक अनुज चौहान को हिरासत में लिया गया है। चौधरी ने बताया कि दोनों ही मामलों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही नगदी से जुड़े दस्तावेज भी दोनों युवकों से मंगाए गए हैं।
विज्ञापन