{"_id":"6564e9bc3254bbc2c10b0dc2","slug":"9-injured-as-2-group-open-fire-pelt-stones-at-each-other-in-rajasthan-latest-news-update-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थान में दो गुट भिड़े, एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं, पथराव भी किया; नौ लोगों के घायल होने की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजस्थान में दो गुट भिड़े, एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं, पथराव भी किया; नौ लोगों के घायल होने की खबर
Tue, 28 Nov 2023 12:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:40 AM IST
सार
धौलपुर ग्रामीण के सर्कल अधिकारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में सोमवार को दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से एक दूसरे पर की गोलीबारी की गई। दोनों ओर से जमकर पत्थर भी चले। अब तक नौ लोगों के घायल होने की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में विधानसभा चुनाव होने के दो दिन बाद कंचनपुर के पंजपुरा गांव में दो पक्षों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण झड़प हुई। घटना के बाद नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
धौलपुर ग्रामीण के सर्कल अधिकारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। कंचनपुर थाने के प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पथराव में सात और गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी में घायल हुए लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का बादी शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन