{"_id":"6597f8a4980e0e22970d41b3","slug":"88-thousand-rupees-looted-at-gunpoint-in-warehouse-of-courier-company-in-gwalior-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कोरियर कंपनी के गोदाम में तमंचों की नोंक पर 88 हजार की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कोरियर कंपनी के गोदाम में तमंचों की नोंक पर 88 हजार की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Fri, 05 Jan 2024 06:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 05 Jan 2024 06:10 PM IST
सार
ग्वालियर जिले में एक कोरियर कंपनी के गोदाम में घुसकर बदमाशों ने कर्मचारी से 88 हजार रुपये लूट लिए। भागते समय बदमाश कर्मचारी से उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में लूट की वारदात सामने आई है। एक कोरियर कंपनी के कम्पनी के गोदाम और ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने हथियारों के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश नकदी और कर्मचारी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। फिल्मी तरीके से हुई लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
आनंद नगर में है कूरियर का गोदाम
जानकारी के अनुसार घटना बहोड़ापुर थाना इलाके के आनंद नगर इलाके की है। यहां एक नामी कूरियर कंपनी का गोदाम और दफ्तर है। शुक्रवार तड़के तीन बदमशा गोदाम में घुस गए और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर तमंचे तान लिए। बदमाशों ने कर्मचारी के पास से 88 हजार रुपये लूट लिए और जाते- उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
लूट की यह वारदात गोदाम और दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोपियों के जाने के बाद कर्मचारी ने घटना की सूचना अधिकारियों और बहोड़ापुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। डीएसपी हेड क्वार्टर अशोक जादौन ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही लुटेरों को गिफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन