{"_id":"330213f6-4bfa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"8-ipl-matches-will-be-organise-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में होंगे आईपीएल के 8 मुकाबले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में होंगे आईपीएल के 8 मुकाबले
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Dec 2012 11:11 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल-6 के आठ मैचों की मेजबानी का जिम्मा इस बार जयपुर के पास है। फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के सभी आठ मैच जयपुर में होंगे। आईपीएल की संचालन समिति ने मैच कार्यक्रम की घोषणा में इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
आईपील में राजस्थान की पहली भिड़ंत आठ अप्रैल को पिछली विजेता टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी। आईपील-6 की शुरूआत कोलकाता से होगी। यह टूर्नामेंट तीन अप्रैल से शुरू होकर आठ सप्ताह का सफर तय कर 26 मई तक चलेगा। आईपीएल का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में तीन अप्रैल को कोलकाता और दिल्ली डेयरडेविल्स के होगा।
विज्ञापन
जयपुर मैचों का कार्यक्रम
- रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स 8 अप्रेल
- रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 14 अप्रेल
- रॉयल्स बनाम मुम्बई इंडियंस 17 अप्रेल
- रॉयल्स बनाम सनराईजर्स हैदराबाद 27 अप्रेल
- रॉयल्स बनाम बेंगलूरू रॉयल चैलेंजर्स 29 अप्रेल
- रॉयल्स बनाम पुणे वारियर्स 5 मई
- रॉयल्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स 7 मई
- रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स 12 मई