{"_id":"5d8718b18ebc3e013c6cb5ec","slug":"70-ias-officers-transferred-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 70 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 70 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला
Sun, 22 Sep 2019 12:29 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
राजस्थान सरकार ने 70 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें 10 जिलों के जिला क्लेक्टर भी शामिल हैं। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार इसकी जानकारी दी गई। शनिवार रात दिए गए इस आदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए विशेष ड्यूटी (ओएसडी) पर तैनात अधिकारी भी स्थानांतरित किए गए लोगों में शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव रविशंकर श्रीवास्तव को राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) का अध्यक्ष बनाया गया है। एसीएस इंडस्ट्रीज सुबोध अग्रवाल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा एमएसएमई विभाग दिया गया है, जबकि एमएसएमई प्रमुख सचिव आलोक को आरएसआरटीसी में एमडी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
तबादला करने वालों में भरतपुर, धौलपुर, सीकर, करौली, टोंक, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा और डूंगरपुर के कलेक्टर शामिल थे। धौलपुर की कलेक्टर नेहा गिरि को संयुक्त सचिव के रूप में जयपुर में आदिवासी क्षेत्र विकास विभाग (टीएडी) में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि चित्तौड़गढ़ कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार को टीएडी- उदयपुर का आयुक्त बनाया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव अंतर सिंह नेहरा को कलेक्टर के रूप में बांसवाड़ा स्थानांतरित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री राजे के ओएसडी, गजानंद शर्मा को भी आयुक्त के रूप में भूमि निपटान विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया।