फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   7 killed on Delhi-Mumbai National Highway, truck collides with cruiser after brake failure in Dungarpur

Rajasthan: दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे पर 7 की मौत, ब्रेक फेल होने के बाद क्रूजर से टकराया ट्रक, 10 घायल भी हुए

Sun, 15 Oct 2023 03:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 Oct 2023 03:54 PM IST
सार

दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे-48 पर ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने क्रूजर से पीछे से टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
7 killed on Delhi-Mumbai National Highway, truck collides with cruiser after brake failure in Dungarpur
ट्रक की टक्कर के बाद पलटा क्रूजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे-48 पर ट्रक ने क्रूजर को टक्कर मार दी। हादसे में क्रूजर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा डूंगरपुर के बिछीवाड़ा इलाके में दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण वह क्रूजर से पीछे से टकरा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के रतनपुर बॉर्डर के पास ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इससे चालक का ट्रक पर संतुलन नहीं रहा और वह उसके आगे चल रही क्रूजर में जा घुसा। टक्कर लगते ही क्रूजर पलट गई। उसमें सवार साल लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में क्रूजर में सवार 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही शवों को भी मोर्चरी में रखवाया गया। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed