{"_id":"6585bf1c914359824907a8c6","slug":"68th-regional-railway-week-celebration-in-jaipur-ajmer-division-won-11-awards-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर मंडल बना उत्तर पश्चिम रेलवे का सिरमौर, महाप्रबंधक की संपूर्ण कार्यकुशलता समेत 11 पुरस्कार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर मंडल बना उत्तर पश्चिम रेलवे का सिरमौर, महाप्रबंधक की संपूर्ण कार्यकुशलता समेत 11 पुरस्कार जीत
Fri, 22 Dec 2023 10:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:23 PM IST
सार
Regional Railway Week Celebration: मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के नेतृत्व में अजमेर मंडल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए महाप्रबंधक की संपूर्ण कार्यकुशलता समेत कुल 11 शील्ड जीतीं है। समारोह में अजमेर मंडल के 14 और अजमेर कारखाना के 13 कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
जयपुर में रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार को जयपुर में 68वां क्षेत्रीय रेल सप्ताह समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने इस अवसर उप रेलवे के विभिन्न मंडलों/यूनिटों को अलग-अलग कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल 32 शील्ड प्रदान की। साथ ही श्रेष्ठ कार्य करने वाले 69 अधिकारियों, कर्मचारियों को व्यक्तिगत और 15 ग्रुप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के कुशल नेतृत्व में अजमेर मंडल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए महाप्रबंधक की संपूर्ण कार्यकुशलता समेत कुल 11 शील्ड जीतीं। समारोह में महाप्रबंधक अमिताभ ने अजमेर मंडल के 14 और अजमेर कारखाना के 13 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन की बधाई दी।
अजमेर मंडल ने जीतीं शील्ड
1 महाप्रबंधक की संपूर्ण कार्यकुशलता शील्ड
2. सर्वश्रेष्ठ टिकट जांच प्रदर्शन शील्ड
3.सर्वश्रेष्ठ शेड शील्ड- आबूरोड शेड
4. यात्री सुविधाओं और साफ सफाई में सर्वश्रेष्ठ स्टेशन- ब्यावर
5. समयपालन शील्ड
6. समग्र परिचालन प्रदर्शन शील्ड
7. संरक्षा शील्ड
8. कार्मिक शील्ड
9. समग्र सुरक्षा प्रदर्शन शील्ड
10. भंडार डिपो शील्ड
11. समग्र भंडार प्रदर्शन शील्ड- अजमेर डिपो
अजमेर कारखाना को मिलीं शील्ड
1. पर्यावरण प्रबंधन- कैरिज कारखाना
2. सर्वश्रेष्ठ कारखाना- लोको और वैगन कारखाना