फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   66th National School Games Rajasthan players start well with 2 gold and 2 silver medals

66वें नेशनल स्कूल गेम्स: राजस्थान के खिलाड़ियों को 2 गोल्ड-2 सिल्वर, चूरू की नीतू को डिस्कस थ्रो में स्वर्ण

Wed, 07 Jun 2023 10:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Jun 2023 10:04 PM IST
सार

66वें नेशनल स्कूल गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीतकर शानदार आगाज किया है। प्रदेश के 22 स्कूली खिलाड़ी बॉक्सिंग और 41 खिलाड़ी एथलेटिक्स में भाग ले रहे हैं।  

विज्ञापन
66th National School Games Rajasthan players start well with 2 gold and 2 silver medals
Neetu Kumari Gold Medal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 66वें नेशनल स्कूल गेम्स में चल रहे राजस्थान के विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मैडल जीतकर शानदार शुरूआत की है। 

विज्ञापन


नागौर जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हीरावति (लाडनूं) की कविता डूडी ने 3000 मीटर रेसवॉक और चूरू जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ की नीतू कुमारी ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। वहीं दो अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रदेश के खिलाड़ियों ने दो रजत पदक जीतकर नेशनल स्कूल गेम्स के पहले दो दिनों में अपनी सफलता से राजस्थान को गौरवांवित किया है। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, राज्यमंत्री जाहिदा खान ने जताई खुशी
नेशनल स्कूल गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों की इस शानदार शुरुआत पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान और स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गोल्ड और सिल्वर मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल, ग्वालियर और नई दिल्ली में एक साथ आयोजित हो रहे नेशनल स्कूली गेम्स
66 वें नेशनल स्कूली गेम्स में भोपाल, ग्वालियर और नई दिल्ली में एक साथ आयोजित हो रही विविध खेल स्पर्धाओं में राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग की अलग-अलग टीमें शिरकत कर रही है। भोपाल में राजस्थान की टीम के चीफ डे मिशन (मैनजर)  अनिल व्यास ने बताया कि यहां पर प्रदेश के 22 स्कूली खिलाड़ी बॉक्सिंग और 41 खिलाड़ी एथलेटिक्स में भाग ले रहे है।  


व्यास ने बताया कि पहले दो दिनों में नागौर की कविता डूडी और चुरू की नीतू की स्वर्णिम सफलता के अलावा 1500 मीटर दौड़़ और 4 गुणा 100 मीटर रिले टीमों ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीते है। उन्होंने बताया कि जयपुर में जोबनेर स्थित किरण बाल भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिंगोनिया के नरेश चौपड़ा ने 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मैडल जीता है। वहीं बॉयज की 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में परमेश्वर लाल (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी छापरी, मोलासर, नागौर), तेजसिंह राठौड़ (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केशवपुरा, कोटा), राजपाल जाट (श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलाबपुरा, भीलवाड़ा) और सौरभ शिवम सिंह (गुरुनानक खालसा उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री गंगानगर) की टीम ने राजस्थान को दूसरा रजत पदक दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed