फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   65 teams of Bundi police raided 234 places caught 281 criminals

Rajasthan: बूंदी पुलिस की 65 टीमों के 400 पुलिसकर्मियों का छापा, अलग-अलग जगह से 281 अपराधी पकड़े

Mon, 27 Mar 2023 12:03 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 27 Mar 2023 12:03 AM IST
सार

बूंदी पुलिस ने सक्रिय और आदतन अपराधियों के खिलाफ शनिवार से रविवार तक धरपकड़ अभियान चलाकर 281 अपराधियों को डिटेन किया है। इस छापेमार कार्रवाई में 65 टीमों में 400 पुलिसकर्मी शामिल रहे। जिन्होंने 234 अलग-अलग जगहों पर रेड डाली।

विज्ञापन
65 teams of Bundi police raided 234 places caught 281 criminals
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक बून्दी पुलिस ने शनिवार रात और रविवार सुबह सक्रिय और आदतन अपराधियों के धरपकड के लिए विशेष अभियान चलाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


कोटा रेंज पुलिस आईजी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बूंदी, महिला एवं अनुसंधान सेल, सभी सर्किल ऑफिसर, थानाधिकारियों और इंस्पेक्टर्स के नेतृत्व में थाना स्तर पर 65 टीमों का गठन किया। जिसमें 400 पुलिस जवानों का जाप्ता लगाकर 234 स्थानों पर रेड डाली गई। पुलिस ने कार्रवाई में 281 अपराधियों को डिटेन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं में पकड़े गए अपराधी
अभियान के दौरान 249 आरोपियों के खिलाफ धारा 151 दण्ड प्रक्रिया संहिता की कार्यवाही, 9 के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर 6 छुरा, 2 चाकू, 1 तलवार को जप्त किया है। 5 कार्रवाई  धारा 19/ 54 एक्साइज एक्ट में दर्ज कर 222 पव्वा देशी शराब, 1.25 लीटर हथकड शराब और 3 कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर 450 ग्राम डोडा चूरा, 520 ग्राम ग्राम गांजा, 2 गाम स्मैक जब्त की गई। 

जबकि 5 कार्रवाइयों में विभिन्न प्रकरणों में वांटेड चल रहे 5 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए। बूंदी पुलिस ने आदतन और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिया। अभियान के दौरान अवैध मादक पदार्थ के तस्कर, अवैध शराब के तस्कर, अवैध आर्म्स के तस्कर भी पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed