फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   6 youths were swept away in the strong current of Chambal river in Dholpur, three youths were rescued

Dholpur: नदी के तेज बहाव में पुल से बंधी केबल पकड़कर चिल्लाते रहे युवक, पुलिस ने तीन को किया रेस्क्यू, तीन बहे

Fri, 22 Sep 2023 04:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Sep 2023 04:11 PM IST
सार

नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ। दो युवको को डूबने से बचाने के चक्कर में सभी साथी पानी में कूद गए। तीन ने तो पुल पर बंधी केबल को पकड़ लिया बाकी तीन युवक तेज बहाव में बह गए।

विज्ञापन
6 youths were swept away in the strong current of Chambal river in Dholpur, three youths were rescued
युवकों को रेस्क्यू करने पहुंची टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिला मुख्यालय से गुजर रही चंबल नदी में शुक्रवार दोपहर को 6 युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीन युवकों ने नदी में स्थित केबल तार को पकड़ लिया। तार को पड़कर सीखने चिल्लाने लग गए। तीन युवक पानी के तेज बह में बह गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चंबल पुल के ऊपर से रस्सा फेंक कर तीनों युवकों को पकड़ा दिया। स्टीमर की मदद से तीनों युवकों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। बाकी तीन युवक पानी के तेज बहाव में डूब गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुराना शहर निवासी तीन युवक अपने तीन रिश्तेदारों को साथ लेकर शुक्रवार दोपहर को चंबल नदी पर घूमने गए थे। बताया जा रहा है तीन युवक पानी में नहाने के लिए कूद गए। पानी का तेज बहाव होने पर दोनों युवक डूबने लगे। डूब रहे दोनों युवकों को देख साथी तीनों युवक भी पानी में बचाने के लिए कूद गए। सभी युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीन युवक बहते-बहते चंबल नदी के बीच में केबल तार को पकड़ लिया। तार को पकड़ कर बचाने की गुहार करने लगे। वहीं, तीन युवक पानी के तेज बहाव में डूब गए। 
विज्ञापन


चंबल नदी के पुल से गुजर रहे लोगों ने जब आवाज सुनी तो घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोरों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चंबल नदी के ऊपर से रस्सा फेंक दिया। पानी में फंसे तीनों युवकों ने रस्सी को पकड़ लिया। एसडीआरएफ की टीम स्टीमर के साथ चंबल नदी में कूद पड़ी। चंबल नदी में फंसे तीनों युवकों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। तीन युवकों की एसडीआरएफ द्वारा तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने की वजह से एसडीआरएफ को रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही है। घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया 6 युवक चंबल नदी पर घूमने गए थे। नहाने के दौरान 6 युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीन युवकों ने चंबल नदी में केबल तार को पड़कर जान बचा ली। तीन युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने बताया तीन युवक धौलपुर पुराना शहर के बताए जा रहे हैं।


एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि बिजली की केवल पकड़ कर बचाए गए तीन बच्चे शहजाद निवासी ग्वालियर, गोलू निवासी धौलपुर और इरशाद निवासी मुरैना को सकुशल बाहर निकाल लिया है, जबकि नदी के तेज बहाव में मुबारक (19) पुत्र अली निवासी ग्वालियर, लकी (16) पुत्र निसार निवासी पुराना शहर और सूफियाना पुत्र समीर निवासी बाड़ी बह गए हैं। जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed