फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   6 suspects caught in Jaisalmer with fake Army ID cards Military Intelligence Team

Rajasthan: फर्जी आर्मी आईडी कार्ड के साथ जैसलमेर में पकड़े गए 6 संदिग्ध, पूछताछ में बोले- रामदेवरा घूमने आए थे

Sun, 10 Sep 2023 06:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Sep 2023 06:25 PM IST
सार

परमाणु शक्ति नगरी पोकरण में मिलिट्री इंटेलिजेंस ने 6 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास फर्जी आर्मी आईडी कार्ड मिले हैं। ये आईडी कार्ड आर्मी के आईडी कार्ड को स्कैन कर बनाए गए थे। संदिग्धों में से 2 गुजरात और 4 मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
6 suspects caught in Jaisalmer with fake Army ID cards Military Intelligence Team
हिरासत में लिए गए संदिग्धों से की जा रही पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण में मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने 6 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से फर्जी आर्मी कार्ड मिले हैं, जो आर्मी जवानों के आईडी कार्ड को स्कैन कर बनाए गए थे। संदिग्धों में से 2 गुजरात और 4 इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने इन  6 संदिग्ध व्यक्तियों को जोधपुर- जैसलमेर सड़क मार्ग पर लाठी टोल नाके के पास से पकड़ा है। 

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां हो गई सतर्क
मिलिट्री इंटेलिजेंस की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। लाठी थाना पुलिस को सौंपे गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की जांच की रही हैं। 
विज्ञापन


बार्डर पर बढ़ा दी गई सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा एजेंसियों की आशंका है कि ये संदिग्ध लोग किसी अवांछित गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। इनके पास से बरामद फर्जी आईडी कार्ड का इस्तेमाल सैन्य प्रतिष्ठानों में घुसने के लिए किया जा सकता था। कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जैसलमेर जिले के बॉर्डर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है और लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल बचाने के लिए किया फर्जी आई कार्ड कर उपयोग  
पूछताछ में संदिग्धों ने कहा है कि वे रामदेवरा घूमने के लिए आए थे। इसके बाद वे तनोट दर्शन के लिए जा रहे थे। टोल के पैसे बचाने और सरलता से एंट्री करने के लिए उन्होंने फर्जी आईडी कार्ड का इस्तेमार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed