{"_id":"65b395cec90a5b741c031a45","slug":"52-year-old-sunita-sain-from-jaipur-appear-for-12th-board-exam-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता का जुनून: 52 साल की महिला 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटी, बेटी से प्रेरणा लेकर शुरू की थी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता का जुनून: 52 साल की महिला 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटी, बेटी से प्रेरणा लेकर शुरू की थी पढ़ाई
Fri, 26 Jan 2024 05:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Jan 2024 05:00 PM IST
सार
10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद सुनीता ने पढ़ाई जारी रखी और अब 12वीं बोर्ड के एग्जाम की तैयारी में जुटी हैं। हिंदी और विज्ञान उनके पसंदीदा विषय हैं। लेकिन, अब वह अंग्रेजी पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता सैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के वाटिका गांव में स्थित नंद घर की 52 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता सैन 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही है। इससे पहले वह 10वीं की परीक्षा पास कर चुकी हैं। सुनीता ने यह पढ़ाई अपनी बेटी से प्रेरणा लेकर शुरू की थी।
विज्ञापन
दरअसल, कम उम्र में शादी होने और आर्थिक परेशानियों के कारण सुनीता के मन में उच्च शिक्षा लेने की इच्छा दबी रह गई। हालांकि, सीखने और सिखाने की का जुनून सुनीता के अंदर कभी खत्म नहीं हुआ उन्होंने समुदाय के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नामांकन किया। साथ ही प्रोजेक्ट नंद घर और अपनी बेटी से प्रेरणा लेकर सुनीता ने 10वीं की परीक्षा पास की। अब वह कई अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।
विज्ञापन
10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद सुनीता ने पढ़ाई जारी रखी और अब 12वीं बोर्ड के एग्जाम की तैयारी में जुटी हैं। हिंदी और विज्ञान उनके पसंदीदा विषय हैं। लेकिन, अब वह अंग्रेजी पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हैं। बता दें कि नंद घर आधुनिक आंगनबाड़ियों का एक नेटवर्क है। यह भारत के 14 राज्यों में महिलाओं और बच्चों के जीवन में बदलाव करने के लिए प्रयास करती है। जयपुर में 1123 नंद घर विकसित किए गए हैं, जिसने करीब 50,000 बच्चों और 35,000 महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन