फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   500 new buses in Jaipur Jodhpur Ajmer and Kota City Rajasthan City Transport Corporation will be formed

Rajasthan: जयपुर समेत इन जिलों में चलेंगी 500 नई बस, सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का होगा गठन, CM ने दी मंजूरी

Wed, 05 Apr 2023 05:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

देश के नगरीय क्षेत्रों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस सेवा अब और मजबूत होगी। जल्द ही जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा में 500 नई बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बसों को सर्विस मॉडल पर लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
500 new buses in Jaipur Jodhpur Ajmer and Kota City Rajasthan City Transport Corporation will be formed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम गहलोत ने बसों के संचालन के लिए 132.24 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दी है। यह राशि राजस्थान परिवहन आधारभूत विकास निधि से उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसमें जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के लिए 300 नई बसों सहित कुल 500 बसों का संचालन होगा। इन बसों की खरीद, संचालन और मेंटिनेंस संबंधित फर्म की ओर से ही किया जाएगा। इसके लिए प्रति किलोमीटर वाएबल गैप फंड ( व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण) की VGF राशि राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की ओर से दी जाएगी। बसों के संचालन से होने वाली इनकम भी कॉर्पोरेशन ही इकट्ठा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का होगा गठन
राज्य सरकार की ओर से जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा सहित अन्य शहरी क्षेत्रों के लिए वर्तमान में गठित सिटी ट्रांसपोर्ट कम्पनियों को मिलाते हुए राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का गठन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 नवीन बसों के संचालन को लेकर घोषणा की थी। जिसके इम्प्लीमेंटेशन में यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed