{"_id":"61f40d560465d5774a52178d","slug":"50-lakh-ransom-sought-from-bjp-leader-in-the-name-of-lawrence-bishnoi-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर भाजपा नेता से मांगी 50 लाख की फिरौती, कहा- नहीं दिए तो अंजाम भुगत लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर भाजपा नेता से मांगी 50 लाख की फिरौती, कहा- नहीं दिए तो अंजाम भुगत लेना
Fri, 28 Jan 2022 09:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:06 PM IST
सार
भाजपा नेता दीपक पारीक ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के व्यापारी और भाजपा नेता से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप ने व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती देने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। भाजपा नेता ने इस संबंध में नया शहर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता दीपक पारीक ने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी की शाम उनके पास एक अज्ञात नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया और 50 लाख रुपए देने की मांग की। उन्होंने बताया कि पैसा नहीं देने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन