फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   5,000 application fee for government doctors

सरकारी डॉक्टर के लिए मांगा 5000 आवेदन शुल्क

Thu, 27 Dec 2012 01:32 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Dec 2012 01:32 PM IST
विज्ञापन
5,000 application fee for government doctors

राज्य में सरकारी नौकरी के लिये अधिक आवेदन शुल्क वसूलने का मामला सामना आया है। हाल ही में राज्य सरकार की ओर से चिकत्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में करीब एक हजार पदों पर चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके आवेदन के लिए पांच या ढाई हजार का शुल्क मांगा गया है।

विज्ञापन


चिकित्सक भर्ती के लिए चिकित्सकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन पत्र के साथ सामान्य आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क पांच हजार रूपये और एससी-एसटी श्रेणी के लिए ढाई हजार रूपये है। चिकित्सक भर्ती में इस प्रकार से अधिक शुल्क लिए जाने पर अभ्यार्थियों में गुस्सा है। उन्होंने राज्य सरकार के हस्तक्षेप की मांग भी की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सरकारी नौकरी में आवेदन के लिए लिखित परीक्षा या कागजी फॉर्म भरे जाने पर अब तक अधिकतम एक हजार रूपये शुल्क लिया गया है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन के लिए बहुत कम शुल्क या कोई शुल्क भी नहीं लिया गया है। विभाग द्वारा इस तरह शुल्क वसूलने को संशय से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह का वाक्या पहले भी हो चुका है। पिछले साल राज्य में ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के दौरान भी इसी प्रकार से भारी भरकम आवेदन शुल्क मांगा गया था। इसको लेकर पूरे प्रदेश में खासा विवाद हुआ था। फिलहाल इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पर रूकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed