फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   49 year old man hanged himself in Pali wrote a suicide note dying my own do not disturb anyone

Pali: 49 साल के अधेड़ ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट पर लिखा- मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं, किसी को परेशान न करें

Wed, 10 May 2023 04:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 May 2023 04:48 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर के पास रहने वाले भगवानदास सिंधी (49) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से दुर्गंध आने पर जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब बुधवार सुबह उसके घर पहुंची, तो अधेड़ का शव घर में फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन
49 year old man hanged himself in Pali wrote a suicide note dying my own do not disturb anyone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाली शहर की सिंधी कॉलोनी में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पड़ोसियों को घर में से बदबू आने पर इस घटना का पता चला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांगड़ अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


विज्ञापन

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर के पास रहने वाले भगवानदास सिंधी (49) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से दुर्गंध आने पर जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब बुधवार सुबह उसके घर पहुंची, तो अधेड़ का शव घर में फंदे पर लटका मिला। शव के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं किसी को परेशान न किया जाए। इसके बाद पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवानदास सिंधी का शव फंदे पर लटक रहा था
रामदेव रोड चौकी प्रभारी मनोहरलाल विश्नोई ने बताया कि सिंधी कॉलोनी स्थित एक मकान में वृद्ध की आत्महत्या करने की सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची, तो घर में 49 साल के भगवानदास सिंधी का शव फंदे पर लटक रहा था। कॉलोनी वासियों के अनुसार, मृतक की अपनी पत्नी से बनती नहीं थी, जिसके चलते पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। जबकि  बेटा अहमदाबाद में काम करता है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, उनके पाली पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed