Pali: 49 साल के अधेड़ ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट पर लिखा- मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं, किसी को परेशान न करें
जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर के पास रहने वाले भगवानदास सिंधी (49) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से दुर्गंध आने पर जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब बुधवार सुबह उसके घर पहुंची, तो अधेड़ का शव घर में फंदे पर लटका मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली शहर की सिंधी कॉलोनी में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पड़ोसियों को घर में से बदबू आने पर इस घटना का पता चला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांगड़ अस्पताल पहुंचाया।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर के पास रहने वाले भगवानदास सिंधी (49) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से दुर्गंध आने पर जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब बुधवार सुबह उसके घर पहुंची, तो अधेड़ का शव घर में फंदे पर लटका मिला। शव के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं किसी को परेशान न किया जाए। इसके बाद पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
भगवानदास सिंधी का शव फंदे पर लटक रहा था
रामदेव रोड चौकी प्रभारी मनोहरलाल विश्नोई ने बताया कि सिंधी कॉलोनी स्थित एक मकान में वृद्ध की आत्महत्या करने की सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची, तो घर में 49 साल के भगवानदास सिंधी का शव फंदे पर लटक रहा था। कॉलोनी वासियों के अनुसार, मृतक की अपनी पत्नी से बनती नहीं थी, जिसके चलते पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। जबकि बेटा अहमदाबाद में काम करता है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, उनके पाली पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।