{"_id":"64244f3da3c8d14e1b098bb9","slug":"42-lakh-theft-revealed-in-bikaner-police-arrested-three-brothers-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 42 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन भाइयों को किया गिरफ्तार, साथ मिलकर चला रहे थे गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 42 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन भाइयों को किया गिरफ्तार, साथ मिलकर चला रहे थे गैंग
Wed, 29 Mar 2023 08:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:16 PM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर जिले की थाना धनाउ पुलिस ने दीनगढ़ गांव में 12-13 मार्च की रात किसान के घर हुई 42.65 लाख की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में भोजासर निवासी तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अंतर्राज्यीय नकबजनी गैंग ऑपरेट कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि थाना पुलिस ने भोजासर के रहने वाले तीनों भाइयों हेमाराम जाट, हनुमाना राम और सुखराम जाट पुत्र मूलाराम समेत दीनगढ़ निवासी मोहनलाल जाट पुत्र दानाराम, बिसारणिया थाना धनाऊ निवासी चंदन गिरी पुत्र मदन पुरी और इसरोल थाना चौहटन निवासी कंवरा राम जाट पुत्र चुनाराम को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चुराई गई रकम में से 37 लाख 8100 रुपये नकद और एक पिस्टल व 4 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि किसान हीराराम जाट ने चोरी का केस कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया गया कि जमीन खरीदने के लिए पशु और अनाज बेचकर जमा किए गए 42.65 लाख रुपये अज्ञात चोर 12-13 मार्च की मध्य रात कमरे में रखी पेटियों का ताला तोड़कर चुरा ले गए। इस घटना के खुलासे के लिए एएसपी नरपत सिंह व सीओ धर्मेंद्र डूकिया के सुपरविजन एवं एसएचओ गंगाराम खावा के नेतृत्व में थाना धनाऊ, कोतवाली, डीसीआरबी और डीएसटी से विशेष टीम गठित कर उन्हें अलग-अलग टास्क दिए गए।
विज्ञापन
गठित टीम ने सूचना पर चंदन गिरी को गुजरात के साणंद, हनुमाना राम को बाड़मेर शहर और सुखराम को धनाउ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दीनगढ़ गांव में चोरी के अतिरिक्त बायतु में सुनार की दुकान से चांदी की चोरी, बाड़मेर शहर में आकाशवाणी रोड पर शराब की दुकान में नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया। हेमाराम जाट, मोहनलाल, कंवरा राम और सुखराम को धनाऊ के मुकदमे में कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर 37 लाख 8100 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
चंदनपुरी को शराब की दुकान में नकबजनी, हनुमाना राम के पास अवैध देशी पिस्टल और चार कारतूस मिलने पर थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी हनुमाना राम रामजी की गोल क्षेत्र स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर 14 लाख की चोरी के प्रकरण में भी वांछित है।