{"_id":"6426fa340f0506fd54043076","slug":"4-accused-arrested-for-looting-cumin-by-burning-crops-in-barmer-goods-and-bolero-camper-recovered-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: फसल जलाकर जीरा लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, माल और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: फसल जलाकर जीरा लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, माल और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर बरामद
Fri, 31 Mar 2023 08:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:50 PM IST
सार
बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र के धारवी कल्ला गांव में किसान की फसल जला कर जीरा लूट ले जाने के मामले में थाना पुलिस ने 4 मुलजिमों को गिरफ्तार कर लूटी गई 6 जीरे की बोरी और वारदात में बोलेरो केम्पर गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि हेतुदान चारण पुत्र करणीदान निवासी मुंहडों की ढाणी और उसके साथ प्रयागदान चारण पुत्र तेजदान निवासी करणीसर, वीरम खान पुत्र रिड़मल निवासी रणकदेव और हीरा खान पुत्र महबूब खान निवासी सुटड़गढ़ को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर जीरे की बोरी और घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर गाड़ी बरामद की गई है। घटना में शामिल अन्य मुलाजिमों और एफआईआर में लिखे तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने जीरे की बोरियां लूटीं, पेट्रोल डालकर लगाई आग
एसपी आनंद ने बताया कि घटना के संबंध में मुंहङों की ढाणी (धारवी कल्ला) निवासी विशना राम जाट ने घटना के संबंध में थाना शिव पर रिपोर्ट देते हुए बताया कि 25 मार्च की रात बोलेरो कैम्पर के लिए दान चारण और उसके साथ 6-7 लोग मुंह पर कपड़ा बांध हथियारों से लैस होकर अपने साथ में पेट्रोल लेकर आए और जान से मारने की धमकियां देकर जीरे की बोरियों को पिकअप गाडी में भर 10-12 बोरियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद ये लोग उसके पास ही स्थित दूसरे ट्यूबवेल पर गए। वहां रखी 25-30 बोरी जितने इसबगोल के ढेर में आग लगा कर भाग गये।
विज्ञापन
हिंगलाजदान की निशानदेही पर बाकी आरोपी भी गिरफ्तार किए
वारदात की सूचना मिलते ही सीओ ओर एसएचओ तुरन्त जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मौके का मुआयना किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी नरपत सिंह और सीओ आनन्द सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन , एसएचओ रामप्रताप सिंह की टीम का गठन कर तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सबसे पहले कथित आरोपी हिंगलाज दान को दस्तयाब कर नामजद आरोपी हेतुदान और अन्य के बारे में पूछताछ की। सरहद लंगो की ढाणी में टयूबवेल पर छुपे हेतुदान और उसके साथ प्रयागदान और वीरम खान को गिरफ्तार किया। इसके बाद वांछित अन्य मुलजिम हीरा खान को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन