{"_id":"641afc1307e3a2723b0e3093","slug":"31-teams-of-bharatpur-police-raided-and-arrested-44-miscreants-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर पुलिस की 31 टीमों ने दबिश देकर 44 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 31 केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर पुलिस की 31 टीमों ने दबिश देकर 44 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 31 केस दर्ज
Wed, 22 Mar 2023 06:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 22 Mar 2023 06:31 PM IST
सार
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बड़े स्तर पर चलाए जा रहे अपराधियों और बदमाशों के धरपकड़ अभियान के तहत बुधवार को भरतपुर जिला पुलिस की 31 टीमों ने एक साथ दबिश देकर 44 बदमाशों को गिरफ्तार कर 31 प्रकरण दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
एसपी श्याम सिंह बोले- अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर पुलिस की इस ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई में 44 बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार और अवैध शराब भी जब्त किए गए हैं। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर जिले के समस्त सीओ और एसएचओ के नेतृत्व में कुल 31 टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन
गठित टीमों द्वारा एक साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर साइबर ठगों, अवैध शराब , अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 44 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 31 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
4 साइबर ठग, 9 वारंटी और स्थाई वारंटी भी गिरफ्तार
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि अभियान के तहत थाना कैथवाडा में 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर एक क्रेटा कार, दो आईफोन, 3 मोबाइल और 4 फर्जी सिम बरामद की गई। थाना रुदावल में एक बदमाश को गिरफ्तार कर एक अवैध देशी कट्टा और पांच कारतूस जब्त किए गए है। इसी प्रकार थाना मथुरा गेट में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर धारदार चाकू बरामद किए गए।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में 9 वारंटी और स्थाई वारंटी, 2 मफरुरों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई में 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1427 अवैध देसी शराब के पव्वे और 54 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। एक सटोरियों को गिरफ्तार कर 5200 रुपये जब्त किए गए।