{"_id":"6278c3d292a3193516416aa7","slug":"300-people-in-pali-got-food-poisoning-after-eating-wedding-food","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पाली में 300 लोगों को फूड पॉइजनिंग, एक साथ मरीज पहुंचने पर अस्पताल में कम पड़ गई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पाली में 300 लोगों को फूड पॉइजनिंग, एक साथ मरीज पहुंचने पर अस्पताल में कम पड़ गई जगह
Mon, 09 May 2022 01:15 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 09 May 2022 01:15 PM IST
सार
पाली में शादी समारोह में खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी है। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
पाली में 300 लोगों को फूड पॉइजनिंग
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली में शादी का खाना खाने गए करीब 300 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गया। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने पर अतिरिक्त 18 डॉक्टरों को बुलाया गया।
विज्ञापन
जिले के धुंधला गांव में रविवार की दोपहर को एक शादी समारोह था। समारोह में रोटी-सब्जी, रसमलाई, दही बड़े और रायता था। खाना खाने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने लगे। ऐसे में लोग धूंधला, मूसालिया और सोजत रोड हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचने लगे। शाम तक सोजत रोड स्थित अस्पताल में करीब 300 मरीज पहुंच गए।
विज्ञापन
अस्पताल के बरामदे में लिटा कर किया गया इलाज
- फोटो : Amar Ujala Digital
जगह कम होने पर लगाई गई अतिरिक्त बेड
अस्पताल में जगह कम पड़ने पर बरामदे में अतिरक्ति बेड लगाकर लोगों का इलाज शुरू किया गया। वहीं 29 से अधिक लोगों को सोजत सिटी रेफर किया गया है।
अस्पताल में जगह कम पड़ने पर बरामदे में अतिरक्ति बेड लगाकर लोगों का इलाज शुरू किया गया। वहीं 29 से अधिक लोगों को सोजत सिटी रेफर किया गया है।
अस्पताल के बाहर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
पुलिस ने लिया खाने का सैंपल
सूचना पर एडीएम पाली चंद्रभान सिंह भाटी, सीओ सोजत डॉ. हेमंत जाखड़, सीएमएचओ डॉ. विकास मरवाल भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने खाने का सैंपल लिया है। जिसकी जांच करवाई जाएगी कि किस कारण से लोग बड़ी संख्या में फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए।