फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   30 thousand students will get the benefit of Rajasthan Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana

Rajasthan: 30 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' का लाभ, सीएम गहलोत का प्रस्ताव

Fri, 10 Mar 2023 05:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 Mar 2023 05:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ लेने वाले बच्चों की संख्या 15 से बढ़ाकर 30 हजार कर दी गई है। सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी।

विज्ञापन
30 thousand students will get the benefit of Rajasthan Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ के अंतर्गत लाभान्वितों की संख्या 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के लिए सीएम गहलोत ने 56.40 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान का अनुमोदन किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्स एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की थी। आशा के अनुरूप योजना की सफलता को देखते हुए वर्ष 2022-23 के बजट में लाभार्थियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार की गई थी, जिसे वर्ष 2023-24 के बजट में बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed