फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   3 people died in collision between pickup and Bolero

Hanumangarh: पिकअप व बोलेरो में हुई भीषण टक्कर, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर घायल

Sat, 16 Dec 2023 02:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Dec 2023 02:54 PM IST
सार

Hanumangarh: हनुमानगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नोहर में बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में परलीका नोहर रोड़ पर शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। गोगामेड़ी पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
3 people died in collision between pickup and Bolero
पिकअप व बोलेरो में हुई भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के नोहर में बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक गंभीर घायल हो गया। घायल का हरियाणा के सिरसा सिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। हादसा हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में परलीका नोहर रोड़ पर शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। गोगामेड़ी पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


देर रात्रि आमने सामने से हुई टक्कर
गोगामेड़ी थानाधिकारी राधेश्याम ने बताया कि रात्रि करीब डेढ़ बजे के आस-पास पिकअप और बोलेरो गाड़ी में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हो गया। नोहर सीओ सुभाष गोदारा ने बताया कि पिकअप मूंगफली से भरी हुई थी, जो नोहर की तरफ से आ रही थी, वहीं बोलेरो भादरा की तरफ से आ रही थी। परलीका से नोहर की तरफ थोड़ी दूर चलते ही पेट्रोल पंप और राजेन्द्र स्कूल के बीच सड़क पर यह हादसा हुआ। मृतकों व घायलों की उम्र 20 से 50 साल के बीच है। शवों को नोहर के उप-जिला अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखवाया गया था। बाद में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं, घायल का इलाज सिरसा के सीटी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।
विज्ञापन


मृतकों व घायलों की हुई पहचान
गोगामेड़ी थानाधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें मृतकों की पहचान राजवीर (38) पुत्र ओमप्रकाश जाट, निवासी कुंजी पीएस भादरा,राजकुमार (25) पुत्र दयाराम जाट,निवासी कुंजी पीएस भादरा और रामस्वरूप (38) पुत्र श्रीचंद जाट, निवासी घेऊ पीएस गोगामेड़ी के रूप में हुई है। घायल की पहचान मांगेराम (45) पुत्र नानूराम जाट निवासी घेऊ पीएस गोगामेड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 साल पहले हुई शादी, 2 साल का है लड़का
जानकारी के अनुसार मृतक रामस्वरूप खेती का कार्य करता था। रामस्वरूप की पांच साल पहले ही शादी हुई थी। उसके 2 साल का एक लड़का है। वहीं सिरसा सिटी अस्पताल में गम्भीर रूप से घायल मांगेराम जाट भी खेती का काम करते हैं।


हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर फरार
गोगामेड़ी थानाधिकारी राधेश्याम ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर पिकअप छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बोलेरो और पिकअप गाड़ी को रास्ते से हटवाकर बाधित यातायात सुचारू करवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed