theft in Tonk: बढ़ रही चोरी की वारदातें, दो वाहनों की डिक्की से 3 लाख 74 हजार रुपये पार
टोंक में किताब खरीदकर लौट रहे एक व्यक्ति की स्कूटी से 2 लाख 89 हजार रुपये चोरी हो गए। चोरी की एक वारदात के बाद पुलिस चोरों को पकड़ने में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक में आज दो चोरी की वारदात सामने आए हैं। पहली वारदात में चोर मोटरसाइकिल की डिक्की से 85 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं एक स्कूटी से भी चोरों ने 2 लाख 89 हजार चोरी कर लिए।
बता दें कि पीड़ित पटेल सर्किल पर शंकर बुक डिपो से किताब खरीदने गया था। इसी दौरान बाइक की डिक्की में रखे 85 हजार रुपए पार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दूसरे मामले में मोहम्मद शाकिर गुलजार बाग का रहने वाला अलग-अलग जगहों से पैसे उधार ले कर बैंक में जमा कराने जा रहा था। वह रास्ते में एक जगह रुका।
इसी दौरान स्कूटी के डिक्की में रखे दो लाख 89 हजार रुपये पार हो गए। मोहम्मद शाकिर ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है कि पुलिस जांच कर एफआईआर दर्ज करेगी और मामले की जांच की जाएगी