फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   3 children killed, 24 injured after tractor-trolley overturned in Sawai Madhopur Rajasthan

Rajasthan: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 बच्चों की मौत, 2 दर्जन लोग घायल, सभी चौथ का बरवाड़ा से दर्शन कर आ रहे थे

Thu, 12 Jan 2023 11:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 12 Jan 2023 11:28 PM IST
सार

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाडा से चौथ माता मंदिर के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा नयागांव के पास हुआ है।

विज्ञापन
3 children killed, 24 injured after tractor-trolley overturned in Sawai Madhopur Rajasthan
अस्तपाल में बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाडा से चौथ माता मंदिर के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने से ट्रॉली में सवार करीब दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए।ट्रॉली में सवार बच्चे भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चौथ का बरवाड़ा अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। जबकि आधा दर्जन गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले गम्भीर घायल 3 बच्चों की मौत हो गई है। नयागांव के पास यह  हादसा हुआ है। सभी लोग बांसला के निवासी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


3 बच्चों ने तोड़ा दम
जिन 3 बच्चों ने दम तोड़ा है। उन मृतकों में 1 बच्ची (लड़की) और 2 बच्चे (लड़के) हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई भी ज़िला अस्पताल पहुंच गए हैं। ज़िला कलेक्टर ने सभी घायलों के इलाज की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed