फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   3 children died after eating ice cream in Nagaur two dead children are cousins

Rajasthan: नागौर में आइसक्रीम खाने से 3 बच्चों की मौत, दो मृतक भाई-बहन, घरवालों ने कबाड़ बेचकर दिए थे पैसे

Tue, 16 May 2023 08:29 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 May 2023 08:29 AM IST
सार

नागौर में बर्फ वाली आइसक्रीम खाने से 3 बच्चों की मौत हो गई। दो मृतक बच्चे चचेरे भाई बहन हैं। कबाड़ बेचने पर रुपए मिले, तो परिजनों ने बच्चों में बांट दिए। उन्हीं पैसों से बच्चों ने आइसक्रीम खरीदकर खा ली और फूड पॉइजनिंग से मौत के मुंह में समा गए। 

विज्ञापन
3 children died after eating ice cream in Nagaur two dead children are cousins
आइसक्रीम खाने से कजन भाई बहन की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के मेड़ता रोड स्थित बामनावास ग्राम पंचायत की नायक बस्ती में बच्चों को यह फूड पॉइजनिंग की घटना हुई। बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए थैली में आने वाली ऑरेंज बर्फ की आइसक्रीम बाजार में खाकर आए थे। जिसके 24 घंटों में ही तीनों ने दम तोड़ दिया। आइसक्रीम खाने के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त और पेटदर्द शुरू हो गया। 

विज्ञापन


8 साल के रूपाराम 12 साल की सरिता, 4 साल की लक्ष्मी ने तोड़ा दम
पंचायत समिति सदस्य सदस्य राजेश जांगड़ा ने बताया कि नायक बस्ती के अमराराम के पोते 8 साल के रूपाराम और पोती 12 साल की सरिता की मौत हो गई। इन्होंने बस्ती की एक दुकान से लोकल ब्रांड के आइसक्रीम खरीद कर खाई थी। दोनों बच्चों के साथ गांव के श्यामलाल की 4 साल की बच्ची लक्ष्मी ने भी आइसक्रीम खाई थी। 
विज्ञापन


रविवार को सुबह बच्चों ने यह आइसक्रीम खरीद कर खाई थी। जिसके 24 घंटों के अंदर तीनों बच्चों को उल्टी, पेटदर्द की शिकायत हुई और अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत की सूचना से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आइसक्रीम और पानी के सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती के अन्य बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। बच्चे रूपाराम की मौत दोपहर 3 बजे हुई। जिसके नाद परिजन शाम 6 बजे रूपाराम का मेड़ता रोड में अंतिम संस्कार कर घर लौये, घर लौटते ही बच्ची सरिता को उल्टियां होने लगीं। तो उसे तुरंत जोधपुर के सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

बच्चों के दादाजी अमराराम ने बताया कि सरिता को उल्टियां करते देख उसे तुरंत ही जोधपुर के सरकारी हॉस्पिटल ले गए और  इलाज शुरू कर दिया गया।  सरिता का इलाज चल ही रहा था, कि बस्ती में रविवार रात 12 बजे पड़ोस में रहने वाली बच्ची लक्ष्मी को भी उल्टियां शुरू हो गई।लक्ष्मी के पिता श्यामलाल और परिजन उसे लेकर जोधपुर हॉस्पिटल पहुंचे।  सरिता और लक्ष्मी का जोधपुर में इलाज के दौरान रात 3 बजे सरिता ने और सोमवार सुबह 6 बजे लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। 24 घंटे में तीनों बच्चों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कबाड़ बेचने पर मिले पैसे बच्चों को दिए थे
एक बच्चे के परिजन जोगाराम ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे हमने कबाड़ बेचा था। जिसके बदले में 60 रुपए मिले थे।  वो पैसे बच्चों को बांट कर कुछ मिठाई खरीद कर खा लेने के लिए दिए थे। उन्हीं पैसों से बच्चों ने गांव की ही एक दुकान से टॉफी, कुरकुरे और आइसक्रीम खरीद कर लाए थे। जो मौत का कारण बने। हालांकि दुकान के मालिक ने कहा है कि दूसरे बच्चों ने भी आइसक्रीम खाई थी। उनकी तबीयत नहीं बिगड़ी। ऐसे में आइसक्रीम की वजह से मौत को लेकर मैं कुछ नहीं जानता। अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।


स्वास्थ्य विभाग इलाके में और बच्चों की कर रहा है स्क्रीनिंग
अब स्वास्थ्य विभाग  गांव में अन्य बच्चों की स्क्रीनिंग और हेल्थ चेक अप करने जुटा है। ब्लॉक सीएमओ डॉ. सुशील दिवाकर ने बताया कि 24 घंटे के दौरान तीन बच्चों की सूचना मिलते ही सोमवार को नायक बस्ती पहुंच गए थे।  चिकित्सा विभाग की टीमों को लगा दिया गया है। बस्ती के बच्चों की स्क्रीनिंग चल रही है। फिलहाल कोई और बच्चा इस तरह का बीमार नहीं लग रहा है। फिर भी एहतियात के तौर पर स्क्रीनिंग जारी है। मौत का कारण विसरा और अन्य रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed