फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   3 accused arrested for attempted murder in Kota attack was due to old enmity

Kota: जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूओं से वार कर की थी हत्या की कोशिश

Fri, 14 Apr 2023 09:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 14 Apr 2023 09:09 PM IST
सार

कोटा की अनंतपुरा थाना पुलिस ने चाकूओं से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 2 चाकू और 1 बाइक बरामद किए हैं।पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूओं से वार कर आरोपियों ने हत्या की कोशिश की थी।

विज्ञापन
3 accused arrested for attempted murder in Kota attack was due to old enmity
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोटा की अनंतपुरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी सुनिल कुमार (24 साल) गांव मेन्हदड़ी, थाना पनवाड़,जिला झालवाड़, बृजराज मीणा (19 साल) गांव डोबड़ी, सांगोद, थाना बपवार जिला कोटा ग्रामीण और महावीर बैरवा (18 साल) गांव बिनोद कला थाना सांगोद जिला कोटा ग्रामीण के रहने वाले हैं।सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 8 अप्रैल को अनंतपुरा थाना क्षेत्र की बरडा बस्ती इलाके में दीपक वर्मा नाम के व्यक्ति पर आपसी दुश्मनी के चलते बाइक सवार 3 युवकों द्वारा चाकुओं से जानलेवा हमला कर हत्या करने की कोशिश की गई। वारदात में घायल दीपक के अस्पताल में पुलिस को दिए पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

       
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने विशेष टीम गठित की
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी चौधरी ने एएसपी प्रवीण जैन, सीओ मुकुल शर्मा के सुपरविजन, एसएचओ पुष्पेंद्र झाझडिया के सुपरविजन में प्रोबेशनर एसआई संतोष चंद्रावत की एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता से मुलजिम को नामजद कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन

         
सांगोद निवासी महावीर बैरवा की निशानदेही पर साथी आरोपी भी गिरफ्तार
इस दौरान 11 अप्रैल को थाना सांगोद निवासी महावीर बैरवा को थाना उद्योग नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। उसके बाद गुरुवार को आरोपी सुनील कुमार और बृजराज मीणा को गिरफ्तार कर चाकू और सुनील की बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed