Sikar Crime: 68 साल के बुजुर्ग के पास से मिला 29 किलो डोडा, पुलिस ने गिरफ्तार कर जब्त किया नशीला पदार्थ
आरोपी मामराज गुर्जरने पूछताछ में बताया कि वह 29 किलो डोडे तस्करों को बेचने की फिराक में था और कई लोगों से इस संबंध में संपर्क भी कर रहा था। पुलिस ने अब एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले की अजीतगढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति को 29 किलोग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बुजुर्ग ने यह 29 किलोग्राम डोडा बोरियों में भरकर अपने बेड के नीचे छिपा रखा था।
यह है पूरा मामला
सीकर की अजीतगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजीतगढ़ में एक व्यक्ति डोडा पोस्त तस्करी का कारोबार करता है। उसके पास भारी मात्रा में घर पर सूखे डोडे बोरियों में भरकर रखे हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनराज गुर्जर (68) के घर पर दबिश दी और बेड के नीचे छुपा कर बोरियों में रखे 29 किलोग्राम डोडे जब्त कर लिए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तस्करों को बेचने की फिराक में था आरोपी
पुलिस द्वारा आरोपी मामराज गुर्जर से हुई प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि अवैध डोडा तस्करों को वह बेचने की फिराक में था और कई लोगों से इस संबंध में संपर्क भी कर रहा था। पुलिस ने अब एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।