फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   27 couples took turns in mass marriage of Brahmakshatriya Khatri Samaj in Barmer

Barmer: बालोतरा में ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज का सामूहिक विवाह, एक साथ 27 जोड़ों ने लिए फेरे

Sun, 23 Apr 2023 11:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 23 Apr 2023 11:34 AM IST
सार

बाड़मेर के बालोतरा में ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज के सामूहिक विवाह समारोह में एक ही पांडाल में एक साथ 27 जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया।

विज्ञापन
27 couples took turns in mass marriage of Brahmakshatriya Khatri Samaj in Barmer
सामूहिक विवाह में 27 जोड़ों की निकली बारात - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाड़मेर के बालोतरा में ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज ने समाज में फैली कुरीतियों और शादी समारोह में हो रही फिजूलखर्ची रोकने के लिए सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करवाया गया। इसमें एक ही पांडाल में एक साथ 27 जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया। ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज के इस सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य फिजूलखर्ची और शादी की दावतों में भारी-भरकम खर्च को कम करना और समाज के लोगों पर पड़ रहे आर्थिक भार को कम कर उन्हें राहत देकर एक साथ खुशियों को मिलकर सेलिब्रेट करना रहा।

विज्ञापन


वर-वधू के परिजनों और रिश्तेदारों के रिसॉर्ट में रुकने की व्यवस्था
ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज ने वर-वधू के रिश्तेदारों और परिवारजनों के ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था करते हुए शहर के एक नामी रिसॉर्ट में उन्हें रुकवाया। विवाह समारोह से पहले शहरभर में एक साथ 27 दूल्हों को घोड़ियों पर बैठाकर बिंदौरी निकाली गई। शहर में इस आयोजन की खासी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


राज्यभर से खत्री समाज के लोग हुए सामूहिक विवाह समारोह में शामिल
खत्री समाज के इस आयोजन में बालोतरा के साथ-साथ बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर नागौर सहित राज्यभर से और गुजरात समेत देश के कई इलाकों से खत्री समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य समाजों से भी ऐसे विवाह समारोह करने की अपील
ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज ने अपने समाज के लोगों के साथ ही अन्य समाज को भी इस तरह के सामूहिक लगन और विवाह समारोह के कार्यक्रम आयोजित करने और अपने बच्चों की शादियां करने की अपील की है,  ताकि आने वाले भविष्य में समाज में फैली कुरीतियों को मिटाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed