फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   22 Lakh Fraud In Name Of Audi Car And Hospital Nagaur

Rajasthan: ऑडी और अस्पताल के नाम पर 22 लाख की ठगी, आरोपियों ने लेनदेन के स्टांप बनवाए, अब कार लेकर भागे

Sat, 03 Sep 2022 05:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 03 Sep 2022 05:24 PM IST
सार

नागौर में दो भाइयों ने एक युवक से 22 लाख रुपये उधार ले लिए, इसके लिए दोनों ने स्टांप भी बनवाए, लेकिन रुपये वापस करने से पहले आरोपी फरार हो गए। अब पीड़ित ने आरोापियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
22 Lakh Fraud In Name Of Audi Car And Hospital Nagaur
विजय ओझा के साथ हुई ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले में 22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक युवक से ऑडी दिलाने और रुपये उधार लेकर 22 लाख की ठगी कर दी। अब आरोपी कार लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चलने पर युवक ने आरोपियों के बारे में पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पीड़ित युवक को पता चला कि आरोपी उसे जो कर बेच रहे थे वह फाइनेंस की थी। बता दें कि ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी आपस में सगे भाई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक महीने पहले नागौर में शिवबाड़ी के पास एक दुकान के मालिक विजय ओझा के पास मुंडवा के रहने वाले दो व्यक्ति आए। एक का नाम बसंत सैन और दूसरा उसका भाई देवेंद्र सैन था। देवेंद्र विजय का परिचित था। दोनों भाइयों ने विजय से सात लाख रुपये उधार मांगे। 
विज्ञापन


रुपये उधार देने से पहले विजय ने उनसे गारंटी मांगी तो दोनों भाइयों ने अपनी ऑडी गाड़ी दिखाकर उसे आरसी दे दी। साथ ही स्टांप पर लिखा पढ़ी करवाकर पीड़ित विजय ने दोनों भाइयों को सात लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी गाड़ी की पूजा पाठ करवाने के बहाने से उसे अपने मुंडवा ले गए। कई दिन तक दोनों भाई वापस नहीं आए तो उसने उन्हें कॉल, लेकिन दोनों में से किसी ने कॉल नहीं उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित विजय ने जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि दोनों भाइ गांव छोड़कर चले गए हैं। विजय ने पुलिस को बताया कि इससे पहले बंसत सैन ने लिखा पढ़ी कर उससे 15 लाख उधार लिए थे। इस दौरान बसंत ने उसे बताया था कि वह एक अस्पताल शुरू होने वाला है। जिसके लिए एक करोड़ का लोन भी ले रहा है। जैसे ही उसके रुपये आ जाएंगे, वह रुपये लौटा देगा, लेकिन दोनों भाइयों ने अब तक कोई रकम नहीं लौटाई है।  पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed