फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   22 kg heroin recovered from India-Pakistan border near Barmer in Rajasthan

राजस्थान: भारत-पाक सीमा से 1200 मीटर दूर 35 करोड़ की हेरोइन बरामद, झाड़ियों में छिपा कर रखी गई थी

Mon, 07 Feb 2022 03:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर  Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 07 Feb 2022 03:35 PM IST
सार

पिछले साल 22 किलो हेरोइन पकड़ने के मामले में पुलिस, एसओजी और बीएसएफ की टीम भारत-पाक सीमा के पास मौजूद एक गांव में जांच करने पहुंची थी। इसी दौरान एक बोरी में भरी 15 किलो हेरोइन बरामद की गई है। 

विज्ञापन
22 kg heroin recovered from India-Pakistan border near Barmer in Rajasthan
जब्त की गई हेरोइन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा पार से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तस्करी के एक पुराने मामले की जांच करने पहुंची पुलिस, एसओजी और बीएसएफ की टीम ने भारत-पाक सीमा के पास से 15 किलो हेरोइन बरामद की है। बाजार में इसकी कीमत 35 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। दोनों देशों की अंर्तराष्ट्रीय सीमा के पास तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को एसओजी की टीम पुलिस और बीएसएफ के साथ भारत-पाक सीमा के पास पांचला गांव में तस्करी के पुराने मामले की जांच करने पहुंची थी। टीम के साथ तस्करी के आरोप में पहले से गिरफ्तार कमलप्रीत भी मौजूद था। यहां सीन रिक्रएट करने के दौरान झाड़ियों में छिपा कर रखी गई 15 किलो हेरोइन की खेप बरामद की गई। टीम को जहां हेरोइन की खेप मिली वह जगह दोनों देशों की सीमा से 1200 मीटर दूर बताई जा रही है। एसओजी ने इस संबंध में तस्कर कमलप्रीत से पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सात जुलाई को पकड़ी गई थी 22 किलो हेरोइन
बाड़मेर में पिछले साल सात जुलाई को भारत-पाक बॉर्डर पर एसओजी की टीम ने 22 किलो हेरोइन पकड़ी थी। इस दौरान तस्कर देरावर सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। एसओजी ने 10 जुलाई को इस इलाके में बाइक से रैकी करने आए पंजाब के तस्कर कमलजीत को भी गिरफ्तार किया था। इसी मामले की जांच करने के लिए एसओजी की टीम मौके पर पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed