फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   21 rupees recovered from PM Modi envelope in donation box of Malaseri Dungri Temple Bhilwara

राजस्थान: PM मोदी के लिफाफे में निकले इतने रुपए, मालासेरी डूंगरी मंदिर में 8 महीने पहले दानपात्र में डाला था

Tue, 26 Sep 2023 08:16 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 26 Sep 2023 08:16 AM IST
सार

महीने पहले भीलवाड़ा के मालासेरी डूंगरी मंदिर के दानपात्र में डाले गए पीएम मोदी के लिफाफे से 21 रुपये निकले हैं। सोमवार को दानपात्र खोलने के बाद मंदिर के पुजारी  हेमराज पोसवाल ने दावा किया है।

विज्ञापन
21 rupees recovered from PM Modi envelope in donation box of Malaseri Dungri Temple Bhilwara
पीएम मोदी ने आठ महीने पहले दानपात्र में डाला था लिफाफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित गुर्जर समाज के आराध्य स्थल मालासेरी डूंगरी मंदिर के दानपात्र से निकले रुपये की गिनती शुरू हो गई। सोमवार दोपहर को मंदिर का दानपात्र खोल दिया गया था। इसमें पीएम मोदी द्वारा आठ महीने पहले डाले गए लिफाफे से 21 रुपये निकले हैं। 

विज्ञापन


ये दावा मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने किया है। वहीं, सोमवार तक मंदिर दानपात्र से 19 लाख रुपए निकले हैं, अभी रुपयों की गिनती जारी है। बातदें कि ये दानपात्र साल में सिर्फ एक बार खुलता है। आठ महीने से पीएम मोदी के लिफाफे को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे थे। 
विज्ञापन


दरअसल, 28 जनवरी को पीएम मोदी मालासेरी डूंगरी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के दानपात्र में एक लिफाफा डाला था, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के लिफाफे को लेकर हम सभी उत्साहित थे। आठ महीने से इसके खोले जाने का इंतजार किया जा रहा था। सोमवार को इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। सभी के सामने लिफाफा खोला गया, जिसमें से 20 रुपए का एक नोट और एक रुपए का सिक्का मिला है। पुजारी हेमराज ने दावा किया कि  दानपात्र से तीन लिफाफे निकले हैं। एक लिफाफे से 2100, दूसरे 101 रुपए निकले हैं। यह दोनों लिफाफे अलग रंग के थे। पीएम मोदी ने दानपात्र में जो सफेद लिफाफा डाला था उसमें से 21 रुपए निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धीरज गुर्जर ने कहा तंज
पीएम का लिफाफा खोले जाने का वीडियो एक्स (ट्वीट) कर राजस्थान बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने मोदी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा- गुर्जर समाज एक सीधी, सच्ची, ईमानदार, सरल औ स्वाभिमानी कौम है। किसी कौम और समाज को इस तरह छलना अच्छी बात नहीं है। याद है ना प्रधानमंत्री मोदीजी, जब आपका देव दरबार के 1111वें प्राकट्य दिवस पर देव धाम भीलवाडा-आसींद मालासेरी डूंगरी दर्शन का कार्यक्रम था, उस मौके पर तो आपने कुछ दिया नहीं, पर हजारों की संख्या में उपस्थित गुर्जर समाज के भाइयों से आपने और भाजपा ने वादा किया कि मैंने गुर्जर समाज को जो भी दिया है, वह मंदिर की दान-पेटी में डाल दिया है और आज दान-पेटी खुलने पर खोले गए लिफाफे से जो 21 रुपए निकले हैं, वो गुर्जर समाज और देश के सामने आ गए हैं। क्या यही आपका विकास है? क्या यही आपका गुर्जर समाज को तोहफा है? देश के प्रधानमंत्री का किसी समाज को सपना दिखा कर छलना अच्छी बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed