{"_id":"eb1cdb02-50bd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"200-people-ill-due-to-poisionus-food-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में जहरीले खाने से 200 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में जहरीले खाने से 200 बीमार
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Dec 2012 12:42 PM IST
विज्ञापन
जयपुर जिले के बस्सी थानान्तर्गत खेड़ी गांव में शिरडी साईं बाबा मंदिर में आयोजित सवामणि कार्यक्रम में खाना खाने से 200 लोग बिमार हो गये हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। फूड पॉयजनिंग के चलते लोगों की हालत काफी बिगड़ गई। देर रात मरीजों को बस्सी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बस्सी के एसडीएम चंदगीराम झाझड़िया ने बताया कि भरतपुर के भगवानसहाय चौधरी हाल निवासी बैनाड़ा ने गुरूवार को साई बाबा मंदिर में सवामणी का आयोजन किया था। इसमें पूड़ी, हलवा, दाल के पकौड़े, चावल व मिक्स सब्जी बनी थी। करीब 2000 लोग खाना खाकर घर चले गये। रात को लोगों को उल्टी-दस्त के साथ बेहोशी आने लगी है।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर लोग निजी अस्पतालों व सीएचसी बस्सी पहुंचे। हालत इतनी खराब थी कि पलंग पर चार-चार मरीजों को भर्ती किया गया। रात 2.00 बजे तक 60 मरीज एसएमएस अस्पताल व 101 बच्चे रैफर होकर जेकेलोन में भर्ती हुए। डॉक्टर्स का कहना है कि खाना अधिक जहरीला होने से लोगों की ज्यादा हालत खराब हुई है। पुलिस ने रसोईघर में खाने का जायजा लिया। देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मरीजों का हाल जानने एसएमएस पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बीमारों की स्थिति पूछी और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन